भीषण हादसा: नदी में जा गिरी बस, मच गई चीख-पुकार, आंखों के सामने डूबे लोग, 23 की गई जान

bus falls into river in bangladesh (1) (1)

हिंदी पोस्ट डॉट इन

The Hindi Post

भीषण हादसा: नदी में जा गिरी बस, मच गई चीख-पुकार, आंखों के सामने डूबे लोग, 23 की गई जान

 

बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई. यात्रियों से खचाखच भरी बस अनियंत्रित होकर पद्मा नदी में जा गिरी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब बस फेरी पर चढ़ने का प्रयास कर रही थी.

इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया. चीख-पुकार के बीच लोगों को निकालने का प्रयास किया गया. जो लोग तैरना जानते थे वो किनारे आ गए. जो नहीं तैर पाए वो डूब गए. इस ह्रदय विदारक घटना ने लोगों को झकझोर दिया.

रेस्क्यू ऑपरेशन और चुनौतियां
घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस, नौसेना और पुलिस की टीमों ने संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया. हालांकि, रात के अंधेरे और नदी के तेज बहाव के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी बाधाएं आईं. लगभग 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ‘हमजा’ नामक रेस्क्यू शिप की मदद से बस को पानी से बाहर निकाला जा सका. पुलिस इंस्पेक्टर रसेल मुल्ला के अनुसार, अब तक 23 शव बरामद किए गए हैं, जबकि कई यात्री अब भी लापता हैं.

मंजर देख कांप गई रूह
हादसे में जीवित बचे यात्रियों ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि वे तो तैरकर किनारे आ गए लेकिन उनके परिजन उनकी आंखों के सामने ही लहरों में समा गए. नदी के किनारे अपने अपनों की तलाश में जुटे परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन बना हुआ है. स्थानीय प्रशासन ने लापता लोगों की तलाश के लिए गुरुवार सुबह से दोबारा बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!