आसमान से मौत बनकर गिरा सैन्य विमान, मचा हाहाकार, 66 सैनिकों की मौत
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)
आसमान से मौत बनकर गिरा सैन्य विमान, मचा हाहाकार, 66 सैनिकों की मौत
बोगोटा | दक्षिणी कोलंबिया के पुटुमायो क्षेत्र में हुआ सैन्य विमान हादसा और भी भयावह होता जा रहा है. स्थानीय मीडिया और सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है, जबकि 57 अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हैं. कोलंबियाई एयरोस्पेस फोर्स (FAC) के कमांडर कार्लोस सिल्वा ने पुष्टि की है कि C-130 हरक्यूलिस परिवहन विमान में चालक दल के 11 सदस्यों सहित कुल 125 लोग सवार थे.
कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब विमान पेरू सीमा के निकट स्थित प्यूर्टो लेगुइज़ामो से उड़ान भर रहा था. सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज में विमान टेकऑफ के तुरंत बाद तेजी से नीचे गिरता हुआ दिख दे रहा है. इसके बाद इलाके में मलबे और धुएं का गुबार छा गया. राहत कार्य के लिए सेना की विशेष टीमें तैनात हैं और गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए राजधानी बोगोटा एयरलिफ्ट किया गया है.
❗️Colombian Air Force C-130 Hercules Crashes Near Peru Border, Reportedly With 100+ Personnel Onboard – Local Media
The Defense Minister has confirmed the incident, but did not specify the number of passengers.
The C-130 Hercules is a tactical transport aircraft manufactured… pic.twitter.com/DRG1goE7XP
— RT_India (@RT_India_news) March 23, 2026
राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इस त्रासदी पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा की यह दुर्घटना होनी ही नहीं चाहिए थी. उन्होंने सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण में आ रही “नौकरशाही बाधाओं” पर कड़ा ऐतराज जताया और कहा कि पुरानी तकनीक के कारण ही ऐसे हादसे हो रहे हैं. राष्ट्रपति ने स्वयं दुर्घटनास्थल का दौरा किया और बचाव कार्य में लगे कर्मियों का आभार व्यक्त किया. अभी भी लगभग 40 लोगों की स्थिति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.
जांच में यह तथ्य सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त C-130H हरक्यूलिस विमान काफी पुराना मॉडल था, जिसने पहली बार मार्च 1965 में उड़ान भरी थी. इस विमान को सितंबर 2020 में अमेरिकी वायु सेना ने कोलंबिया को दान में दिया था. फिलहाल, एयरोस्पेस फोर्स के विशेषज्ञ इस बात की जांच कर रहे हैं कि हादसा किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ या इसके पीछे मानवीय चूक थी.
IANS/Hindi Post Dot In
