“कायरो, ये बात हम याद रखेंगे….”, किस पर भड़क गए डोनाल्ड ट्रंप
फोटो: आईएएनएस
“कायरो, ये बात हम याद रखेंगे….”, किस पर भड़क गए डोनाल्ड ट्रंप…..
नई दिल्ली । नाटो के लड़ाई में शामिल होने से मना करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बौखलाहट अब उनके बयानों में नजर आ रही है। ट्रंप ने चेतावनी भरे लहजे में दावा करते हुए कहा, “संयुक्त राष्ट्र के बिना, नाटो एक कागजी शेर है।”
दरअसल, अमेरिकी राजनीति और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ चल रही सैन्य कार्रवाई में नाटो के भाग न लेने की बात पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि नाटो की ताकत अमेरिका की भागीदारी पर निर्भर है और उसके बिना यह ‘कागजी शेर’ के समान है। इतना ही नहीं, ट्रंप ने नाटो के लिए ‘कायर’ जैसे शब्द का इस्तेमाल किया।
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ पर पोस्ट कर लिखा, ”संयुक्त राज्य अमेरिका के बिना, नाटो एक कागजी शेर है। वे परमाणु-संपन्न ईरान के खिलाफ लड़ाई को रोकने के लिए शामिल होना नहीं चाहते थे। अब जब वह लड़ाई फौरी तौर पर जीत ली गई है और उनके लिए खतरा भी बहुत कम है तो वे तेल की उन ऊंची कीमतों की शिकायत करते हैं क्योंकि उन्हें महंगा तेल खरीदना पड़ा रहा है.”
ट्रंप ने आगे लिखा, ”वे ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को खुलवाने में मदद नहीं करना चाहते है.” ट्रंप ने इसे आसान सी फौजी कार्रवाई बताया और कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का बंद रहना तेल की ऊंची कीमतों का एकमात्र कारण भी है.
नाटो देशों पर अपनी भड़ास निकालते हुए ट्रंप ने कहा कि उनके लिए ऐसा करना कितना आसान है, और इसमें जोखिम भी कितना कम है. आखिर में ट्रंप ने कहा कि कायरो हम इस बात को याद रखेंगे!
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो को बताया ‘कागजी शेर’, कहा- “हम इसे याद रखेंगे”
