किस देश के राष्ट्रपति पर भड़के ईरान के विदेश मंत्री अराघची ? बोले- “एक शब्द तक नहीं कहा…..”

Abbas Araghchi

ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

किस देश के राष्ट्रपति पर भड़के ईरान के विदेश मंत्री अराघची ? बोले- “एक शब्द तक नहीं कहा…..”

 

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान और फ्रांस के मध्य कूटनीतिक वाकयुद्ध तेज हो गया है. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर “दोहरे मापदंड” अपनाने का आरोप लगाते हुए उन्हें कड़ी फटकार लगाई है. अराघची ने कहा कि मैक्रों ने इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ छेड़े गए युद्ध की तो निंदा नहीं की, लेकिन तेहरान की जवाबी कार्रवाई पर तुरंत ‘चिंता’ जाहिर कर दी.

विवाद की जड़ बुधवार को कतर की ‘रास लफान’ गैस सुविधाओं पर हुआ ईरानी हमला है. ‘रास लफान’ दुनिया के सबसे बड़े साझा गैस क्षेत्र का हिस्सा है. दरअसल, यह हमला उसी क्षेत्र में स्थित ईरानी ठिकानों पर हुए पहले के हमलों का जवाब था. इस घटना के बाद मैक्रों ने ‘एक्स’ पर नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना न बनाने की अपील की थी.

अराघची ने मैक्रों के इस रुख पर पलटवार करते हुए कहा कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने 7 मार्च को तेहरान के ईंधन भंडारों पर हुए हमलों पर चुप्पी साधे रखी थी. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मैक्रों की ‘चिंता’ केवल ईरान के पलटवार के बाद ही क्यों जागती है.

गौरतलब है कि 28 फरवरी से शुरू हुए इस भीषण युद्ध ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है. ईरान ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि उसके ठिकानों पर हमला होने पर वह क्षेत्रीय ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना जारी रखेगा.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन


The Hindi Post
error: Content is protected !!