अली लारिजानी की मौत पर रूस ने दी प्रतिक्रिया, क्या कहा …?

putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

अली लारिजानी की मौत पर रूस ने दी प्रतिक्रिया, क्या कहा … ?

 

ईरानी नेता अली लारिजानी की मौत के बाद मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है. रूस ने अली लारिजानी की मौत को हत्या करार दिया है. उसने कहा कि अमेरिका और इजरायल ने लारिजानी की हत्या की है.

रूस की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और बातचीत की मेज पर आने की अपील की है ताकि मध्य पूर्व में बढ़ती हिंसा को रोका जा सके. हालांकि, ईरान के जवाबी हमलों और रूस के कड़े रुख ने अमेरिका और इजरायल के लिए कूटनीतिक और सैन्य चुनौतियां बढ़ा दी हैं.

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कार्यालय की ओर से जारी बयान में इसे एक संप्रभु देश पर गैरकानूनी हमला बताया गया और कहा गया कि ऐसे कृत्य अंतरराष्ट्रीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन हैं.

रूस ने इस घटनाक्रम को पूर्वनियोजित और बिना उकसावे का आक्रमण बताया. साथ ही अमेरिका और इजरायल से हमले रोककर बातचीत की अपील की.

पुतिन ने इसे “सिनिकल मर्डर” बताते हुए ईरान को समर्थन का आश्वासन दिया और खुद को मध्यस्थ के रूप में पेश किया.

इस बीच, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने लारिजानी की मौत का बदला लेते हुए ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ के तहत तेल अवीव में 100 से अधिक सैन्य और सुरक्षा ठिकानों पर मिसाइल हमले किए. इन हमलों को खुर्रमशहर-4, कद्र, इमाद और खैबर शिकन मिसाइलों से अंजाम दिया गया.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!