हद हो गई! कूरियर के बोरे में बंद मिला जिंदा इंसान, ऑफिस में पार्सल करने पहुंचा था परिवार…

BANGLURU (1)

शख्स को बोरे में बांधकर कूरियर करने की कोशिश करता परिवार / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

हद हो गई! कूरियर के बोरे में बंद मिला जिंदा इंसान, ऑफिस में पार्सल करने पहुंचा था परिवार…

 

बेंगलुरु | बेंगलुरु के व्यालिकावल में बुधवार को एक अजीबोगरीब घटना घटी. यहां एक परिवार ने बुजुर्ग व्यक्ति को ‘इंसानी पार्सल’ (Human Parcel) बनाकर कूरियर करने की कोशिश की. इस हरकत से वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया.

यह पूरा ड्रामा त्योहारों के सीजन में बस टिकटों की कमी और बढ़ते किराए के विरोध में किया गया था. परिवार यह दिखाना चाहता था कि बस में सीट न मिलने के कारण अब इंसान को कूरियर करना ही एकमात्र विकल्प बचा है.

जब कूरियर ऑफिस में बोरी खोली गई तो अंदर बुजुर्ग व्यक्ति सांस लेने के लिए जूझ रहे थे. यह देख कर उनके होश उड़ गए. कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को बुलाया. जांच में पता चला कि बोरी में बंद व्यक्ति उसी परिवार के एक सदस्य के पिता है.

पुलिस ने परिवार को हिरासत में लिया जिसके बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली. हालांकि, पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि समाज में गलत संदेश भेजने वाली ऐसी खतरनाक हरकतों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसके बाद परिवार ने स्वीकार किया कि यह एक गैर-जिम्मेदाराना हरकत थी. हालांकि, बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि इस परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा. उनका कहना है कि ऐसी हरकतें समाज को गलत संदेश देती हैं.

पुलिस कमिश्नर ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए इस तरह की ‘सनक’ को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

शुरुआती जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. दरअसल, यह पूरी घटना एक सुनियोजित स्टंट था. इसका मुख्य उद्देश्य सोशल मीडिया के लिए एक ऐसी ‘रील’ बनाना था जो आगामी उगादी और ईद के त्योहारों के दौरान बस टिकटों की भारी किल्लत की समस्या को उजागर कर सके.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह स्थिति जानलेवा साबित हो सकती थी. हवा की कमी के कारण बुजुर्ग व्यक्ति का दम घुट सकता था जिससे उनकी मौत भी हो सकती थी.

IANS


The Hindi Post
error: Content is protected !!