खौफनाक वारदात! 13 साल की छात्रा पर फेंका ‘एसिड’, आंख और चेहरा……., मच गई चीख-पुकार

ACID

सांकेतिक तस्वीर / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

खौफनाक वारदात! 13 साल की छात्रा पर फेंका ‘एसिड’, आंख और चेहरा……., मच गई चीख-पुकार

 

मुंबई | महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. संगमनेर तहसील के वडगांव पान गांव में छठी कक्षा की एक 13 वर्षीय छात्रा स्कूल से साइकिल पर घर लौट रही थी. दोपहर करीब 12 बजे के आसपास रास्ते में एक अज्ञात युवक ने अचानक उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया. हमले से बच्ची का चेहरा और आंखें बुरी तरह झुलस गईं.

गंभीर हालत में उसे तुरंत प्रवरानगर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. हमलावर मौके से फरार हो गया और अभी तक पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है. स्थानीय लोग और छात्राएं आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं. यह वारदात राज्य में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है, क्योंकि ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं.

विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने इस मामले को जोरदार तरीके से उठाया. उन्होंने इसे बेहद निंदनीय और दिल दहला देने वाला बताया. वडेट्टीवार ने सरकार से सवाल किया कि राज्य में पुलिस का डर खत्म हो गया है क्या? इतनी बड़ी घटना के बावजूद आरोपी कैसे फरार घूम रहा है? उन्होंने पुलिस प्रशासन और गृह विभाग की कड़ी आलोचना की.

उन्होंने कहा कि जब कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले खुद भ्रष्टाचार में लिप्त होते हैं, तो अपराधी और बेखौफ हो जाते हैं. उन्होंने राज्य में महिलाओं और युवतियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर सरकार को मूकदर्शक बताते हुए तत्काल चर्चा की मांग की.

वहीं, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार को निर्देश दिया कि वह इस घटना पर तुरंत संज्ञान ले और सदन में विस्तृत बयान पेश करे.

IANS

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में छठी कक्षा की छात्रा पर एसिड अटैक, आरोपी फरार


The Hindi Post
error: Content is protected !!