नेतन्याहू की मौत की अफवाहों के बीच सामने आया वीडियो, Grok ने क्या बताया ?

netnyahu 5
The Hindi Post

कॉफी पीते नेतन्याहू के वीडियो पर मचा बवाल, ‘रियल’ है या ‘डीपफेक’……., क्या बता रहा Grok ?

 

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर सोशल मीडिया पर जारी अटकलों ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. पिछले एक हफ्ते से इंटरनेट पर उनकी मृत्यु और ईरानी हमलों में मारे जाने की अफवाहें तेजी से फैल रही थी. इन अफवाहों को तब और हवा मिली जब एक वायरल वीडियो में नेतन्याहू के हाथ में ‘छह उंगलियां’ होने का दावा किया गया. इसे कई लोगों ने एआई-जनरेटेड (AI-generated) डिजिटल डबल या बॉडी डबल बताया.

इन चर्चाओं को शांत करने के लिए रविवार को नेतन्याहू के आधिकारिक ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से एक वीडियो साझा किया गया. इस वीडियो में वह एक कैफे में कॉफी पीते हुए मजाकिया अंदाज में अपनी मौत की खबरों को खारिज करते नजर आ रहे हैं. नेतन्याहू कहते हैं, “लोग कह रहे हैं कि मेरी मृत्यु हो गई है, लेकिन मैं यहां जीवित हूं और कॉफी का आनंद ले रहा हूं.”

हैरानी की बात यह है कि एलन मस्क के एआई चैटबॉट ‘Grok’ ने इस वीडियो की प्रामाणिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जब एक यूजर ने ‘Grok’ से इस वीडियो की सच्चाई पूछी तो चैटबॉट ने इसके ‘Deepfake’ होने की संभावना जताई.

‘Grok’ के अनुसार, वीडियो में लिप-सिंक (होंठों का हिलना), कप में कॉफी का स्तर और बैकग्राउंड के कुछ हिस्सों में एआई जनरेशन के तकनीकी संकेत मिलते हैं.

जहां एक ओर एआई चैटबॉट इसे नकली बता रहा है, वहीं दूसरी ओर संबंधित कैफे ने प्रधानमंत्री की वहां मौजूदगी की तस्वीरें जारी कर पुष्टि की है कि नेतन्याहू वास्तव में वहां आए थे. कैफे प्रशासन का दावा है कि तस्वीरें और वीडियो पूरी तरह असली हैं.

यह मामला एक बार फिर गंभीर सवाल खड़ा करता है कि एआई और डीपफेक के दौर में सच और झूठ के बीच का अंतर कितना धुंधला हो गया है. एक तरफ तकनीकी विशेषज्ञ और चैटबॉट्स इसे नकली बता रहे हैं, तो दूसरी तरफ चश्मदीद और आधिकारिक चैनल इसे असली करार दे रहे हैं जिससे जनता के बीच भ्रम की स्थिति और गहरी हो गई है.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!