अमेरिका को बड़ा नुकसान: रिफ्यूलिंग विमान क्रैश, सभी 6 क्रू मेंबर्स की मौत की पुष्टि
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)
अमेरिका को बड़ा नुकसान: रिफ्यूलिंग विमान क्रैश, सभी 6 क्रू मेंबर्स की मौत की पुष्टि
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच शुक्रवार को अमेरिकी वायुसेना को एक बड़ी क्षति झेलनी पड़ी. पश्चिमी इराक में अमेरिकी सेना का एक केसी-135 (KC-135) रिफ्यूलिंग विमान हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में सभी छह क्रू मेंबर्स की मौत हो गई है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है.
सेंटकॉम का कहना है कि दुर्घटना के पीछे का कारणों का पता लगाया जा रहा है. अभी जांच जारी है. अमेरिकी सेना ने साफ किया कि विमान हादसे का शिकार किसी दुश्मन के हमले या फ्रेंडली फायर की वजह से नहीं हुआ है.
यह एक टैंकर विमान था. इसका मुख्य कार्य था युद्ध के दौरान आसमान में ही फाइटर जेट्स को ईंधन देना. इस दुर्घटना ने अमेरिका की सैन्य क्षमताओं पर दबाव बढ़ा दिया है क्योंकि ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच अमेरिका अब तक अपने चार महत्वपूर्ण विमान खो चुका है.
इससे पहले कुवैत में ‘फ्रेंडली फायर’ के दौरान उसके तीन एफ-15एस (F-15S) विमान भी नष्ट हो गए थे. फिलहाल सेना इस तकनीकी विफलता या दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच कर रही है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
