“लगता है ईरान की मदद कर रहे है……”, जंग के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया बड़ा बयान

Donald Trump 01 March IANS (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

“लगता है ईरान की मदद कर रहे है……”, जंग के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया बड़ा बयान

 

मिडिल ईस्ट इस समय भीषण युद्ध की ज्वाला में जल रहा है. अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के जवाब में ईरान भी पीछे नहीं हट रहा है और वह लगातार मिसाइलों व ड्रोन्स के जरिए अमेरिकी ठिकानों पर पलटवार कर रहा है.

इस गहराते संकट के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए इंटरव्यू में शंका जताई कि ईरान को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मदद कर रहे हैं

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब क्षेत्र में तनाव अपने चरम पर है.

युद्ध की रणनीति और तकनीकी मोर्चे पर बात करते हुए ट्रंप ने यूक्रेन को लेकर भी अपना रुख स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ जारी इस जंग में अमेरिका को यूक्रेन की किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता नहीं है.

ड्रोन रक्षा प्रणालियों का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना इस तरह की चुनौतियों का सामना करने में पूरी तरह सक्षम है और उसे किसी बाहरी मदद की जरूरत नहीं है.

ट्रंप का यह बयान उन रिपोर्टों के बीच आया है जिनमें कुछ पश्चिमी अधिकारियों ने दावा किया था कि रूस, ईरान को ड्रोन युद्ध की आधुनिक तकनीकों और रणनीतिक सलाह से लैस कर रहा है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन


The Hindi Post
error: Content is protected !!