’20 साल से मारना चाहता था’ — फारूक अब्दुल्ला पर हमले के आरोपी का चौंकाने वाला खुलासा

Kamal Singh Jamwal (1) (1)
The Hindi Post

“I Wanted to Kill Him for 20 Years”: Shocking Claim by Accused in Farooq Abdullah Attack

 

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फार्रुख अब्दुल्लाह पर बुधवार देर रात जानलेवा हमला हुआ. यह हमला एक शादी समारोह में हुआ. इस दौरान डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे. इस हमले में फार्रुख अब्दुल्लाह बाल-बाल बच गए. वही हमलवार को पकड़ लिया गया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि फार्रुख अबुल्लाह पर हमले का मकसद क्या था.

फायरिंग के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें हमलावर को कुछ लोग घेरकर मारते-पीटते नजर आ रहे हैं.

अब तक हुई पूछताछ में सामने आया है कि हमलावर 20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था. उसका नाम कमल सिंह जामवाल है और वो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का रहने वाला है.

जामवाल ने पुलिस को बताया, “मैं 20 साल से फारूख अब्दुल्ला को मारना चाहता था, आज मौका मिला तो मैंने मारा लेकिन नहीं मरे, बच गए.”

जब उनसे पूछा गया कि वो फारूख अब्दुल्ला को क्यों मारना चाहते थे तो आरोपी ने कहा कि फारूख अब्दुल्ला को मारना उसका मकसद है. यह पूछे जाने पर कि हथियार कहां से लाए, आरोपी ने जवाब दिया, “यह मेरा पर्सनल वेपन है.”

आरोपी ने बताया कि वह 63 साल का है. जब पूछा गया कि आप क्या करते हो तो आरोपी ने जवाब दिया, “मैं कोई काम नहीं करता हूं, मेरी 2-3 दुकाने हैं जिनसे मुझे किराया आता है.”

जब पुलिस अधिकारी ने जामवाल से सवाल किया कि क्या वह शादी समारोह में इनवाइटेड थे तो आरोपी ने बताया कि वह अपने कजिन की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने आए थे.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!