जम्मू-कश्मीर: शादी समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर चली गोली, क्या बोले सीएम उमर अब्दुल्लाह

Farrukh Abdullah IANS

फाइल फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

जम्मू-कश्मीर: शादी समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर चली गोली, क्या बोले सीएम उमर अब्दुल्लाह

 

नई दिल्ली | जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर एक शादी समारोह में जान से मारने की कोशिश की गई. इस हमले में वह बाल-बाल बच गए. कई नेताओं ने घटना की निंदा की है और इसे गंभीर सुरक्षा चूक करार देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने घटना को चिंता जनक बताते हुए कहा कि फारूक अब्दुल्ला को एक शादी समारोह में जान से मारने की कोशिश की गई जिसमें वह बाल-बाल बच गए. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “शुक्र है कि वह सुरक्षित और ठीक हैं. इस गंभीर सुरक्षा चूक की पूरी और गहन जांच होनी चाहिए.”

जम्मू-कश्मीर सरकार में मंत्री सकीना इटू ने फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा, “एक ‘जेड प्लस’ सुरक्षा से संरक्षित पूर्व मुख्यमंत्री पर इस तरह का गंभीर हमला यह गंभीर सवाल उठाता है कि यह संभव कैसे हुआ. यह जानकर राहत मिली कि वह सुरक्षित हैं. पूरे मामले की अच्छी तरह से जांच होनी चाहिए और इस गंभीर सुरक्षा चूक के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए.”

“अल्लाह मेहरबान है. मेरे पिता बाल-बाल बच गए. अभी डिटेल्स साफ नहीं हैं लेकिन पता चला है कि एक व्यक्ति जो लोडेड पिस्टल लिए था प्वाइंट ब्लैंक रेंज में आकर गोली चलाने में कामयाब रहा. यह सिर्फ क्लोज प्रोटेक्शन टीम थी जिसने गोली को रोक दिया और हत्या की कोशिश नाकाम हो गई.”

सीएम ने आगे कहा कि कई सवालों के जवाब नहीं मिले हैं खासकर सिक्योरिटी में चूक के बारे में. उन्होंने कहा कि अभी जवाबों से ज्यादा सवाल हैं जिनमें यह भी शामिल है कि कोई व्यक्ति जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कैसे पहुंच गया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी और नासिर सोगामी, जो उस समय डॉ. फारूक अब्दुल्ला के साथ थे, वे भी सुरक्षित और ठीक हैं. ऊपर वाले ने उनकी रक्षा की.

सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने भी फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की निंदा की. उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा गहरी चिंता का विषय है. सांसद ने यह भी कहा कि जिम्मेदार व्यक्तियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए.

जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और फारूक अब्दुल्ला एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे जहां फायरिंग की घटना हुई. हालांकि, दोनों सुरक्षित हैं. फायरिंग करने के आरोप में एक शख्स को हिरासत में लिया गया है. फिलहाल पुलिस इस शख्स से पूछताछ कर रही है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!