अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई को लेकर ईरान ने लिया बड़ा फैसला, अब……..

ALI KHAMANEI

फोटो क्रेडिट : आईएएनएस

The Hindi Post

अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई को लेकर ईरान ने लिया बड़ा फैसला, अब……..

 

तेहरान | अयातुल्ला अली खामेनेई का विदाई समारोह बुधवार देर रात प्रस्तावित था. जानकारी के अनुसार, इस समारोह को टाल दिया गया है. ईरानी स्टेट मीडिया ने पुष्टि की है कि तेहरान में इमाम खुमैनी प्रेयर हॉल में आज (4 मार्च 2026) शाम से शुरू होने वाला तीन दिवसीय विदाई समारोह को स्थगित कर दिया गया है.

तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आयोजन से जुड़ी लॉजिस्टिक समस्याओं के कारण कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि समारोह की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी.

रिपोर्ट के अनुसार, यह कार्यक्रम बुधवार रात 10 बजे शुरू होना था और इसमें देश के विभिन्न प्रांतों से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद थी.

एक अधिकारी ने कहा कि कई प्रांतों से नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लेने की इच्छा जताई थी, जिससे आयोजन की व्यवस्थाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ा. सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर सामने आई चुनौतियों के मद्देनजर प्रशासन ने एहतियातन इसे टालने का निर्णय लिया.

बीते शनिवार यूएस-इजरायल के संयुक्त एयरस्ट्राइक में खामेनेई समेत कई शीर्ष अधिकारियों की मौत हो गई थी. हवाई हमले में सर्वोच्च धार्मिक नेता के परिवार के कुछ सदस्य भी मारे गए थे.

वही अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुन लिया गया है. फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

इस बीच इजरायल के रक्षा मंत्री का एक बयान भी सुर्खियों में है जिसमें उन्होंने कहा है कि खामेनेई की जगह चुने गए किसी भी शख्स को इजरायल ढूंढ कर मार देगा.

 

आईएएनएस

 

ईरान: यूएस-इजरायल हमलों के बीच खामेनेई की अंतिम विदाई का समारोह स्थगित


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!