अमेरिका का बहुत बड़ा दावा, ईरानी युद्धपोत को….., 80 लोगों की मौत

Big News (1)
The Hindi Post

अमेरिका का बहुत बड़ा दावा, ईरानी युद्धपोत को….., 80 लोगों की मौत

 

ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच अमेरिका ने बड़ा दावा किया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बुधवार को पेंटागन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि अमेरिकी नौसेना की एक हमलावर पनडुब्बी ने हिंद महासागर में श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास ईरानी नौसेना के मौदगे-क्लास फ्रिगेट ‘आईआरआईएस डेना’ (IRIS Dena) को टॉरपीडो से डुबो दिया। हेगसेथ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जल में यह जहाज खुद को सुरक्षित समझ रहा था, लेकिन टॉरपीडो से इसे चुपचाप मौत मिल गई। यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुश्मन जहाज पर टॉरपीडो से किया गया पहला हमला है।

इससे पहले श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने संसद को सूचित किया कि ईरानी जहाज से संकट की सूचना मिलने के बाद श्रीलंकाई नौसेना और वायुसेना ने तत्काल बचाव अभियान चलाया। जहाज पर सवार लगभग 180 नाविकों में से 32 से अधिक को बचाया गया है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि कई अन्य घायल हैं। श्रीलंकाई अधिकारियों अधिकारियों 100 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं और जहाज पूरी तरह डूब चुका है।

यह घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान के बीच युद्ध पांचवें दिन में प्रवेश कर चुका है।

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!