होर्मुज से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर IRGC गनबोट्स की फायरिंग के बाद भारत सरकार ने लिया यह एक्शन
AI Photo (ChatGPT)
होर्मुज से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर IRGC गनबोट्स की फायरिंग के बाद भारत सरकार ने लिया यह एक्शन
भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने (भारत में) ईरानी राजदूत मोहम्मद फथाली को तलब किया है. शनिवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय जहाजों पर हुई फायरिंग की घटना को लेकर ईरानी राजदूत को तलब किया गया है.
माना जा रहा है कि भारत ने इस घटना को लेकर ईरान के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय ध्वज वाले जहाजों—जिनमें से एक ‘वेरी लार्ज क्रूड कैरियर’ (VLCC) बताया जा रहा है—पर ईरान के ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) द्वारा फायरिंग की गई. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के जवान गनबोट्स पर सवार थे. इनसे ही उन्होंने फायरिंग की. बताया जा रहा है कि टैंकर और चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं.
इससे पहले, यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) सेंटर ने भी पुष्टि की थी कि एक टैंकर पर IRGC की गनबोट्स द्वारा फायरिंग की गई.
हिंदी पोस्ट डॉट इन (इनपुट्स: आईएएनएस)
