ईरान ने जारी की तस्वीर: अमेरिका-इजराइल हमले में मारी गई 160 छात्राओं के लिए खोदी जा रहीं कब्रें
फोटो: आईएएनएस
ईरान ने जारी की तस्वीर: अमेरिका-इजराइल हमले में मारी गई 160 छात्राओं के लिए खोदी जा रहीं कब्रें
अमेरिका और इजराइल सयुंक्त रूप से ईरान पर हमला कर रहे है. ईरान भी दोनों देशों को जवाब दे रहा है. इस बीच ईरान के विदेश मंत्री ने एक फोटो शेयर की है और दावा किया है कि 160 मृत छात्राओं की कब्र खोदी गई है. इन कब्रों में 160 शवों को दफनाया जाएगा.
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “ये कब्रें 160 से अधिक मासूम बच्चियों के लिए खोदी जा रही है जो अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान पर की गई बम वर्षा में मारी गई थी. सभी के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए थे.”

उन्होंने आगे कहा, “यह वही “राहत” है, जिसका वादा मिस्टर ट्रंप ने किया था—हकीकत में यह उसी का रूप है. गाजा से लेकर मीनाब तक, निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या की जा रही है.”
बता दे कि बीते दिनों ईरान ने दावा किया था कि एक प्राथमिक स्कूल पर अमेरिका-इजराइल द्वारा किए गए हमले में 160 से अधिक मासून छात्राओं की मौत हो गई. ईरान के विदेश मंत्री इन्हीं छात्राओं के संबंध में बात कर रहे है.
Hindi Post Dot In
