बारूद की बारिश के बीच कांपी ईरान की धरती, इतनी तीव्रता का आया भूकंप……
बारूद की बारिश के बीच कांपी ईरान की धरती, इतनी तीव्रता का आया भूकंप……
तेहरान | अमेरिका-इजरायल की ईरान पर एयर स्ट्राइक जारी है. इस बीच ईरान के गेराश में भूकंप के जोरदार झटके लगे हैं. अमेरिकी भूगर्भ विज्ञान विभाग (यूएसजीएस) ने इसकी जानकारी दी है.
यूएसजीएस के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है और भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई पर था.
फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है. स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और स्थिति का आकलन किया जा रहा है.
यह भूकंप ऐसे समय में आया है जब इस क्षेत्र में युद्ध के कारण तनाव चरम पर है. प्रारंभिक आकलन के अनुसार, भूकंप का मौजूदा सैन्य गतिविधियों से कोई सीधा संबंध नहीं माना जा रहा है.
गेराश ईरान के फार्स प्रांत का एक शहर है और यह दक्षिणी ईरान में लारेस्तान क्षेत्र में आता है. ईरान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंपीय सक्रिय देशों में से एक है. इस क्षेत्र (गेराश) में 4 से 5 तीव्रता का भूकंप काफी गंभीर माना जा सकता है.
ईरान में 1990 का भूकंप विनाशकारी साबित हुआ था. 20-21 जून 1990 की दरमियानी रात ईरान के मंजिल और रुदबार में आए ‘रुदबार भूकंप’ ने भारी तबाही मचाई थी. यह इतिहास के उन शक्तिशाली भूकंप में से एक है जिसने बड़े पैमाने पर जान-माल की हानि की थी.
‘अरेबियन प्लेट’ और ‘यूरेशियन प्लेट्स’ के टकराने से देर रात 12 बजकर 30 मिनट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था और करीब पचास हजार लोगों की जान चली गई थी. जंजान और गिलान प्रातों में 20 हजार वर्ग मील का क्षेत्र पूरी तरह से बर्बाद हो गया था.
IANS/Hindi Post Dot In
