स्कूल में खेल रही 9 साल की छात्रा को आया हार्ट अटैक, CCTV में कैद हुई मौत, 4 महीने पहले भाई की भी ऐसे ही गई थी जान

NAGAUR2 (2)

वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब / (क्रेडिट : सोशल मीडिया)

The Hindi Post

स्कूल में खेल रही 9 साल की छात्रा को आया हार्ट अटैक, CCTV में कैद हुई मौत, 4 महीने पहले भाई की भी ऐसे ही गई थी जान

 

राजस्थान के नागौर एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. यहां एक निजी स्कूल के खेल मैदान में खेलते समय नौ साल की बच्ची की अचानक मौत हो गई. परिजनों के अनुसार बच्ची को हार्ट अटैक आया था. 4 महीने पहले स्कूली छात्रा के भाई की भी इसी तरह से मौत हो गई थी. पिछले 5 महीने के अंदर भाई-बहन दोनों की मौत से परिवार सदमे में है.

मृत बच्ची की पहचान दिव्या के रूप में हुई है, जो कक्षा 5 की छात्रा थी. बच्ची टालनपुर निवासी राजेंद्र बापेदिया की बेटी थी. घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई जा रही है. उस समय स्कूल में प्रार्थना शुरू होने में कुछ समय बाकी था और कई बच्चे मैदान में खेल रहे थे. दिव्या भी अपने साथियों के साथ खेल रही थी. इसी दौरान वह अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़ी और बेहोश हो गई.


इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. खास बात यह है कि दिव्या के बड़े भाई अभिषेक की भी लगभग चार महीने पहले इसी तरह अचानक मौत हो गई थी. बताया जाता है कि 9 सितंबर 2025 को वह घर पर खेलते समय बेहोश हो गया था. उसे भी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था. कम समय में दो सगे भाई-बहन की अचानक मौत से परिवार और स्थानीय समुदाय में शोक और हैरानी का माहौल है. लोग इस रहस्यमय घटनाक्रम को लेकर स्तब्ध हैं.

स्कूल स्टाफ ने तुरंत उसे नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिजनों की सहमति से बिना पोस्टमार्टम के ही बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

बता दें कि पिछले कुछ सालों में खेलते समय या एक्सरसाइज करते समय हार्ट अटैक की घटनाओं में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. हार्ट अटैक से लगातार हो रही मौतों से लोगों में भय का माहौल है.


The Hindi Post
error: Content is protected !!