फैक्ट्री मालिक की सरेराह हत्या से सनसनी, हमलावरों ने अचानक बोला धावा, सीसीटीवी…..

Crime ChatGPT Image Jan 30, 2026, 09_21_03 PM (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

फैक्ट्री मालिक की सरेराह हत्या से सनसनी, हमलावरों ने अचानक बोला धावा, सीसीटीवी…..

 

राजधानी दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने एक फैक्ट्री मालिक पर हमला कर दिया. इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए रवि चौधरी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस के मुताबिक, वारदात नरेला इंडस्ट्रियल एरिया के जे-ब्लॉक में स्थित जूता-चप्पल बनाने वाली फैक्ट्री के पास हुई. रवि चौधरी पर अचानक कुछ हमलावरों ने हमला कर दिया. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिवार का कहना है कि कुछ दिन पहले फैक्ट्री के एक कर्मचारी के साथ रवि चौधरी का विवाद हुआ था. परिजनों को शक है कि उसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया. हालांकि पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश या आपसी कहासुनी का मामला सामने आ रहा है. हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें भी गठित कर दी गई हैं.

घटना के बाद नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.


The Hindi Post
error: Content is protected !!