अजित पवार के साथ प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले चार और लोग कौन थे ?

Ajit Pawar (1) (1)

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

अजित पवार के साथ प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले चार और लोग कौन थे ?

 

बारामती | महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित पांच लोगों की विमान हादसे में मौत हो गई है. यह दुखद घटना बारामती (महाराष्ट्र) में बुधवार सुबह घटी.

हादसे का शिकार हुआ विमान लियरजेट-45 (पंजीकरण संख्या VT-SSK) वीएसआर वेंचर्स कंपनी द्वारा संचालित किया जा रहा था. विमान में उपमुख्यमंत्री पवार के अलावा उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO), एक अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर—पायलट-इन-कमांड (PIC) और सेकंड-इन-कमांड (SIC)—सवार थे.

मृतकों की पहचान विदिप जाधव, पिंकी माली, पायलट-इन-कमांड सुमित कपूर और सेकंड-इन-कमांड शंभवी पाठक के रूप में हुई है.

जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के मद्देनजर उपमुख्यमंत्री अजित पवार मुंबई से बारामती जा रहे थे. यहां उन्हें जनसभा को संबोधित करना था पर इससे पहले ही दुखद घटना घट गई.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!