क्या बांग्लादेश के समर्थन में पाकिस्तान भी नहीं खेलेगा टी20 वर्ल्ड कप में? आ गया इसका जवाब

Mohsin Naqvi IANS (1)

एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी (फोटो क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

क्या बांग्लादेश के समर्थन में पाकिस्तान भी नहीं खेलेगा टी20 वर्ल्ड कप में? आ गया इसका जवाब

 

मुंबई | भारत में खेलने से इनकार करने पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में शामिल करने का फैसला किया है. इस पर पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया दी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बांग्लादेश का समर्थन किया है. आगामी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान खेलेगा या नहीं इसका फैसला अब पाकिस्तान की सरकार करेगी. ऐसा कहना है पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी का.

नकवी ने शनिवार को लाहौर में कहा कि पाकिस्तान की विश्व कप में भागीदारी अब सरकार की अनुमति पर निर्भर करेगी.

उन्होंने कहा, “हम विश्व कप खेलेंगे या नही, इसका निर्णय सरकार करेगी. हमारे प्रधानमंत्री (शाहबाज शरीफ) विदेश में हैं. उनके लौटने पर उनसे परामर्श लिया जाएगा. सरकार का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा. यदि सरकार ‘न’ कहती है तो आईसीसी किसी अन्य टीम को आमंत्रित कर सकती है.”

नकवी ने आगे कहा, “हमारे पास प्लान A, B और C मौजूद हैं. इससे पहले भी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान हमने ऐसे हालात का सामना किया है. हमें पता है कि इन परिस्थितियों से कैसे निपटना है.”

बुधवार को आईसीसी बोर्ड की बैठक में बांग्लादेश की मांग को बहुमत से खारिज कर दिया गया था. बांग्लादेश का कहना था कि उनकी टीम भारत में मैच सुरक्षा कारणों से नही खेलना चाहती. बांग्लादेश अपने कोटे के मैच श्रीलंका में करवाने की मांग कर रहा था जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया.

इस पूरे विवाद की शुरुआत आईपीएल नीलामी के बाद हुई थी जब मुस्तफिजुर रहमान के चयन को लेकर विरोध हुआ था और बाद में बीसीसीआई ने उन्हें आईपीएल से रिलीज कर दिया था. इसके बाद बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप बहिष्कार की चेतावनी दे डाली थी.

IANS/Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!