पुलिस विभाग में हड़कंप, डीजीपी रैंक के अधिकारी के कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल
वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब / (क्रेडिट : आईएएनएस)
पुलिस विभाग में हड़कंप, डीजीपी रैंक के अधिकारी के कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल
बेंगलुरु | कर्नाटक पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है. इसका कारण है सोशल मीडिया पर कुछ कथित वीडियोज का वायरल होना.
इन वीडियोज में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक के. रामचंद्र राव को एक महिला के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए दिखाया गया है.
कथित तौर पर वीडियो में रामचंद्र राव को आधिकारिक वर्दी पहनकर ड्यूटी के दौरान सरकारी दफ्तर में महिला के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दिखाया गया है.
एक वीडियो में वह कुर्सी पर बैठकर महिला को चूमते हुए नजर आते हैं. दूसरे वीडियो में वह कथित तौर पर ऐसी ही हरकत करते हुए दिख रहे है. इस बार वह सूट पहने हुए नजर आते है. वीडियो में महिला भी कोऑपरेट करते हुई दिख रही है.
सूत्रों के अनुसार, ये वीडियोज एक वर्ष से अधिक पुराने बताए जा रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये फुटेज ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुए थे.
गौरतलब है कि के. रामचंद्र राव वर्तमान में डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) के पद पर नागरिक अधिकार प्रवर्तन निदेशालय (DCRE) में तैनात हैं.
फिलहाल, इन वीडियोज की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मामला सामने आने के बाद कर्नाटक पुलिस की छवि और विभागीय आचरण को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
