नियमों के आगे रिश्ते हुए फेल ! सो रही पत्नी को जगाकर BLO पति ने थमाया SIR का नोटिस, चर्चा का विषय बना यह मामला….

BLO husband gives SIR notice to wife (1)
The Hindi Post

नियमों के आगे रिश्ते हुए फेल ! सो रही पत्नी को जगाकर BLO पति ने थमाया SIR का नोटिस, चर्चा का विषय बना यह मामला….

 

कोलकाता | नियमों के प्रति अपनी सख्त प्रतिबद्धता दिखाते हुए एक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ने अपनी पत्नी को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) हियरिंग (सुनवाई) नोटिस यानि SIR नोटिस जारी किया है. कारण था उनके (पत्नी) मतदाता पंजीकरण दस्तावेजों में पाई गई “तार्किक विसंगतियां.” यह हैरान करने वाला मामला पश्चिम बंगाल से सामने आया है.

घटना का विवरण
देवशंकर चटर्जी, पूर्व बर्दवान जिले के कटवा स्थित बूथ संख्या 165 के BLO हैं. उन्होंने चुनाव आयोग के नियमों के पालन में कोई ढिलाई नहीं बरती. चटर्जी पेशे से शिक्षक हैं और केतुग्राम के भोमर्कोल प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत हैं. वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ कटवा नगर के वार्ड नंबर 10 के चौरंगी क्षेत्र में रहते हैं.

मिली विसंगतियां
हाल ही में मतदाता जानकारी सत्यापन प्रक्रिया के दौरान उनके और उनकी पत्नी अनिंदिता के दस्तावेजों में विसंगतियां सामने आईं. चुनाव आयोग ने पाया कि चटर्जी के पिता पुलकेंद्र चटर्जी के उपनाम में वर्तनी की त्रुटि है. वहीं उनकी (BLO) पत्नी के दस्तावेजों में उनके (पत्नी के पिता) पिता अनिल चटर्जी (निवासी नकशिपाड़ा, जिला नदिया) और उनके (पत्नी) के बीच आयु का अंतर 50 वर्ष दर्ज है. इसे असंगत माना गया.

BLO का बयान
चुनाव आयोग के ऐप के माध्यम से नोटिस मिलने पर देवशंकर ने BLO होने के बावजूद नियमों का पालन किया. उन्होंने कहा, “मैं BLO हूं, लेकिन चुनाव आयोग के नियमों का पालन करना मेरी जिम्मेदारी है. मेरे परिवार को भी कोई विशेष छूट नहीं मिल सकती. कानून की नजर में सभी समान हैं.”

इस कारण अब उन्हें और उनकी पत्नी को अन्य नागरिकों की तरह सुनवाई में भाग लेना होगा. BLO होने के नाते उन्होंने पहले खुद को और फिर अपनी पत्नी को नोटिस थमाया.

पत्नी और प्रशासन की प्रतिक्रिया
अनिंदिता चटर्जी ने कहा, “यह उनका (पति) आधिकारिक कर्तव्य है. उन्होंने जो भी किया, नियमों के अनुसार किया.”

कटवा के उप विभागीय अधिकारी अनिर्बाण बोस ने भी कहा, “भले ही वो BLO हैं, उन्हें चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार ही काम करना होगा. वही नियम उनके परिवार पर भी लागू होते हैं.”

 

IANS/Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!