अयोध्या: राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश का आरोप, कश्मीरी व्यक्ति हिरासत में

ayodhya suspect 2

पुलिस की हिरासत में है संदिग्ध व्यक्ति (फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

अयोध्या: राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश का आरोप, कश्मीरी व्यक्ति हिरासत में

 

अयोध्या | राम मंदिर परिसर में कथित तौर पर नमाज अदा करने की कोशिश और रोके जाने पर नारेबाजी करने के आरोप में कश्मीर के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने कथित तौर पर राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश की थी. इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं.

आईएएनएस के अनुसार, हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान कश्मीर निवासी अहमद शेख के रूप में हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 55 वर्षीय अहमद राम मंदिर परिसर में पहुंचा. वह कथित तौर पर सीता रसोई क्षेत्र के पास जाकर बैठ गया जहां उसने कथित तौर पर नमाज पढ़ने के लिए तैयारी करना शुरू कर दिया.

मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उसकी गतिविधियों को संदिग्ध मानते हुए तत्काल हस्तक्षेप किया और उसे हिरासत में ले लिया. बाद में उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया. कुछ सूत्रों का दावा है कि रोके जाने पर व्यक्ति ने कथित तौर पर नारेबाजी भी की, हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

पुलिस का कहना है कि जांच और खुफिया एजेंसियां व्यक्ति से पूछताछ कर रही हैं ताकि उसके इरादों का पता लगाया जा सके. अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि वह अयोध्या क्यों आया था, उसकी यात्रा का उद्देश्य क्या था और क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है.

प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को उसके पास से काजू और किशमिश जैसी कुछ वस्तुएं भी मिली हैं.

घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और खुफिया एजेंसियां राम मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रही हैं. हालांकि, जिला प्रशासन और राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से इस मामले पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!