‘बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्ताफिजुर रहमान को टीम से बाहर करें’, बीसीसीआई का शाहरुख खान की टीम केकेआर को स्पष्ट निर्देश

Mustafizur Rahman (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

‘बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्ताफिजुर रहमान को टीम से बाहर करें’, बीसीसीआई का शाहरुख खान की टीम केकेआर को स्पष्ट निर्देश

 

नई दिल्ली | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स) को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को स्क्वॉड से रिलीज करने को कहा है. बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी आईएएनएस को दी.

आईएएनएस के साथ बातचीत में बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए आईपीएल की फ्रेंचाइजी केकेआर को बोर्ड की तरफ से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया गया है. अधिकारी ने कहा कि केकेआर रहमान की जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकती है.

आईएएनएस ने शुक्रवार को रिपोर्ट दी थी कि बीसीसीआई को मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर रखने संबंधी कोई भी निर्देश भारत सरकार की तरफ से नहीं मिला है.

आईपीएल 2026 के लिए हुई नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ में खरीदा था. बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसा के बाद भारत में कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने आईपीएल में मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर द्वारा खरीदे जाने के फैसले की आलोचना की है और उनके लीग में मौका न देने का कैंपेन भी चलाया जा रहा है.

बांग्लादेश में हाल ही में मैमनसिंह जिले में एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले हिन्दू युवक दीपू चंद्र दास को भीड़ ने ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला था जबकि दीपू चंद्र दास को निर्दोष पाया गया था. कुछ दिनों बाद, राजबाड़ी के पंग्शा सब-डिस्ट्रिक्ट में कालीमोहर यूनियन के होसेंडांगा गांव में एक और हिंदू युवक की लिंचिंग कर दी गई थी और इन घटनाओं से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं और भारत-बांग्लादेश रिश्तों में काफी गिरावट आई है.

30 साल के मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश के शीर्ष तेज गेंदबाज हैं और दुनियाभर की लीग में खेलते हैं. वह आईपीएल में 2016 से खेल रहे हैं. पूर्व में वह सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके के लिए खेल चुके हैं. इस दौरान 60 मैचों में उन्होंने 65 विकेट ले चुके हैं.

IANS

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!