स्कूल में लड़कों ने किया ‘धुरंधर’ फिल्म के गाने पर डांस, लड़कियो ने की हूटिंग, प्रिंसिपल ने मांगी माफी, पुलिस ने कहा कि……
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)
स्कूल में लड़कों ने किया ‘धुरंधर’ फिल्म के गाने पर डांस, लड़कियो ने की हूटिंग, प्रिंसिपल ने मांगी माफी, पुलिस ने की कि……
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया डांस अब विवाद का विषय बन गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेस्को पब्लिक स्कूल में 29 दिसंबर को आयोजित कार्निवाल फेस्टिवल के दौरान कुछ छात्रों ने बुर्का पहनकर फिल्म धुरंधर के गाने ‘FA9LA’ पर डांस किया. इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले एक छात्र मंच पर एंट्री करता है. उसके बाद तीन और लड़के मंच पर चढ़ जाते है. वह बुर्का पहने होते है. इसके बाद चारों मिलकर डांस करना शुरू कर देते हैं. कुछ ही देर में भीड़ से 7–8 अन्य छात्र भी मंच पर चढ़ जाते हैं. सभी साथ में नाचने लगते हैं. डांस के दौरान एक छात्र बुर्का पहने दूसरे छात्र को गोद में उठाकर नाचता हुआ भी नजर आता है. स्टेज के नीचे मौजूद छात्र-छात्राएं तालियां बजाते और हूटिंग करते दिखते हैं.
यूपी | ये वीडियो अमरोहा जिले के मेस्को पब्लिक स्कूल का है। यहां एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें स्टूडेंट्स ने धुरंधर मूवी के गाने पर डांस किया। इस पर मुस्लिम संगठनों को आपत्ति है। उन्होंने स्कूल पर एक्शन लेने की मांग पुलिस से की है। पुलिस ने जांच शुरू की। pic.twitter.com/T0ANxlMOTM
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) December 31, 2025
बताया जा रहा है कि यह मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र का है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए संबंधित थाना प्रभारी को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए.
इस घटना पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. मुस्लिम कमेटी के अधिवक्ता नेता मंसूर अहमद ने इस डांस को इस्लाम के खिलाफ बताते हुए स्कूल पर सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं. उन्होंने स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की.
वहीं, स्कूल प्रशासन ने वायरल वीडियो पर सफाई दी है. स्कूल की प्रिंसिपल ने लिखित बयान जारी कर घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि यह कार्यक्रम के समापन के दौरान अनजाने में हुआ. उनके अनुसार, यह डांस केवल मनोरंजन के उद्देश्य से किया गया था और स्कूल की आधिकारिक कार्यक्रम सूची में शामिल नहीं था. प्रिंसिपल ने कहा कि यह कृत्य स्कूल के मूल्यों, अनुशासन और शैक्षिक माहौल के अनुरूप नहीं है. उन्होंने किसी की भी भावनाएं आहत होने पर माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने का आश्वासन दिया.
Hindi Post Dot In
