दिग्विजय सिंह ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- “RSS का जमीनी कार्यकर्ता नेताओं के चरणों में फर्श पर बैठकर…”, जय सिया राम

digvijaya

𝑷𝒊𝒄 𝑪𝒓𝒆𝒅𝒊𝒕:𝑰𝑨𝑵𝑺

The Hindi Post

दिग्विजय सिंह ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- “RSS का जमीनी कार्यकर्ता नेताओं के चरणों में फर्श पर बैठकर…”, जय सिया राम

 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पुरानी तस्वीर साझा कर राजनीतिक हलकों को चौंका दिया. इस पोस्ट में उन्होंने अपने सामान्य राजनीतिक रुख से अलग जाते हुए न केवल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका की सराहना की, बल्कि नरेंद्र मोदी की राजनीतिक यात्रा को भी खुलकर सराहा.

दिग्विजय सिंह द्वारा साझा की गई तस्वीर में भाजपा के तत्कालीन वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, प्रमोद महाजन और आनंदीबेन पटेल मंच पर मौजूद दिखते हैं, जबकि नरेंद्र मोदी जमीन पर बैठकर कार्यक्रम में हिस्सा लेते नजर आते हैं. इस तस्वीर को दिग्विजय सिंह ने “बेहद प्रभावशाली” बताते हुए कहा कि यह संगठन की ताकत को दर्शाती है, जहां एक जमीनी कार्यकर्ता शीर्ष पदों तक पहुंच सकता है.


कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा X पर साझा की गई फोटो

इस फोटो को शेयर करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा, “Quora site पर मुझे यह चित्र मिला. बहुत ही प्रभावशाली है. किस प्रकार RSS का जमीनी स्वयं सेवक व जनसंघ भाजपा का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बना. यह संगठन की शक्ति है. जय सिया राम.”

इस पोस्ट की एक और खास बात यह रही कि दिग्विजय सिंह ने इसमें कांग्रेस पार्टी, मध्य प्रदेश कांग्रेस, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, जयराम रमेश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया है जिससे यह पोस्ट और ज्यादा चर्चा में आ गई है.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!