पीएम मोदी का कार्यक्रम खत्म होते ही गमले उठा ले गए लोग, वीडियो हुआ वायरल

flower pot stolen in Lucknow 2 (1)

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब

The Hindi Post

पीएम मोदी का कार्यक्रम खत्म होते ही गमले उठा ले गए लोग, वीडियो हुआ वायरल

 

लखनऊ | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिस लखनऊ को सजाया गया था वही शहर कुछ ही घंटों बाद असंवेदनशील व्यवहार की वजह से सुर्खियों में आ गया. सार्वजनिक धन से लगाए गए सजावटी गमलों को लोग निजी संपत्ति समझकर उठा ले गए. इससेनागरिक जिम्मेदारी की पोल खुल गई. यह घटना स्पष्ट करती है कि शहर की सुंदरता केवल सरकारी तैयारियों से नहीं बल्कि आम नागरिकों की सोच और आचरण से तय होती है.

बता दे कि राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के उद्घाटन के बाद वहां और आसपास लगाए गए सजावटी गमलों की चोरी के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और योगदान को समर्पित राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया था. इस अवसर को भव्य बनाने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण और नगर निगम लखनऊ की ओर से पूरे क्षेत्र का व्यापक सौंदर्यीकरण किया गया था. ग्रीन कॉरिडोर, प्रेरणा स्थल मार्ग और वसंत कुंज रोड पर आकर्षक गमले और हैंगिंग प्लांट लगाए गए थे.

लेकिन जैसे ही प्रधानमंत्री का काफिला रवाना हुआ कुछ लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति को अपना समझ लिया. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग गमले उठाकर ले जा रहे है. जिस सौंदर्यीकरण पर प्रशासन ने लाखों रुपये खर्च किए वह कुछ ही घंटों में तहस-नहस हो गया.

इस शर्मनाक घटना ने न केवल शहर की छवि को नुकसान पहुंचाया है बल्कि नागरिक जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर लोग नाराजगी जता रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या सार्वजनिक संपत्ति की चोरी करने वालों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई होगी या नहीं.

Hindi Post Web Desk


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!