मुख्यमंत्री योगी के ‘दो नमूने’ वाले बयान पर अखिलेश यादव ने दी तीखी प्रतिक्रिया, क्या कहा ?

Akhilesh Yadav 223 (1) (1)

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (फोटो क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

मुख्यमंत्री योगी के ‘दो नमूने’ वाले बयान पर अखिलेश यादव ने दी तीखी प्रतिक्रिया, क्या कहा ?

 

लखनऊ | उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन कोडीन कफ सिरप का मुद्दा समाजवादी पार्टी की तरफ से उठाया गया. सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने इसके लिए नियम 56 के तहत नोटिस देकर चर्चा की मांग की. उसके बाद प्रश्नकाल के दौरान सपा विधायक अतुल प्रधान ने इस मुद्दे को उठाया और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. अतुल प्रधान ने पूछा कि कोडीन सिरप के आरोपी के घर पर कब बुलडोजर कब चलेगा. इसका जवाब देने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खड़े हुए और समाजवादी पार्टी को आड़े हाथ लिया. मुख्यमंत्री ने जवाब के दौरान तंज कस्ते हुए कहा कि इस देश में दो नमूने हैं. एक दिल्ली में और दूसरा लखनऊ में बैठते है. जब भी देश में चर्चा होती है तो देश छोड़कर भाग जाते हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे लगता है ये अपने बबुआ के साथ भी हो रहा है. वह भी देश से इंग्लैंड के सैर सपाटे पर चले जाएंगे, आप लोग यहां चिल्लाते रहेंगे. इसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री के इस बयान पर आपत्ति जताई. सपा के सदस्यों ने हंगामा करते हुए सदन से वॉक आउट कर दिया.

हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि किसी का नाम नहीं लिया गया है. मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद अखिलेश यादव ने एक फोटो ट्वीट कर कहा आत्म-स्वीकृति! किसी को उम्मीद नहीं थी कि दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई यहां तक पहुंच जाएगी. संवैधानिक पदों पर बैठे लोग आपस में कुछ तो लोक-लाज रखें और मर्यादा की सीमा न लांघे. भाजपाई अपनी पार्टी के अंदर की खींचातानी को चौराहे पर न लाएं. कहीं कोई बुरा मान गया तो वापस जाना पड़ेगा.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!