पूर्व पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ने खुद को मारी गोली …..
पूर्व पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ने खुद को मारी गोली ….. BIG NEWS
चंडीगढ़ | पंजाब के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अमर सिंह चहल सोमवार को पटियाला स्थित अपने आवास पर घायल अवस्था में मिले. उन्होंने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली. उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उनकी हालत नाजुक है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सेवानिवृत्त आईजी अमर सिंह चहल ने पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव के नाम एक 12 पन्नों का नोट छोड़ा है. बताया जा रहा है कि इस नोट में करीब 8.10 करोड़ रुपये के ऑनलाइन फ्रॉड का जिक्र किया गया है. पुलिस इस सुसाइड नोट की गहन जांच कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है.

अमर सिंह चहल वर्ष 2015 के बहुचर्चित फरीदकोट जिले के बहबल कलां और कोटकपूरा फायरिंग मामलों में नामजद रह चुके हैं. इन घटनाओं को लेकर उस समय पंजाब की राजनीति में भारी हलचल मच गई थी.
पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा ने मीडिया को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गई. उन्होंने कहा कि अमर सिंह चहल की हालत गंभीर बनी हुई है और यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि उन्होंने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.
इस खबर को अपडेट किया जाएगा.
