फायरिंग कर रहे शख्स को इस व्यक्ति ने दबोचा, बंदूक छीनकर उसी पर तान दी, बेमिसाल बहादुरी का वीडियो आया सामने सामने….
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)
फायरिंग कर रहे शख्स को बुजुर्ग ने दबोचा, बंदूक छीनकर उसी पर तान दी, बेमिसाल बहादुरी का वीडियो आय सामने….
सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) के बॉन्डी बीच पर हुई गोलीबारी में एक आम नागरिक की अद्भुत बहादुरी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है. लगातार फायरिंग के बीच यह शख्स न सिर्फ हमलावर के करीब पहुंचा बल्कि उस पर कूदकर उसकी बंदूक छीन ली और फिर उसी हथियार को हमलावर पर तान दिया.
घटनास्थल से सामने आए वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इस शख्स की हिम्मत ने कई लोगों की जान बचा ली नहीं तो शायद और लोगों की जान जा सकती थी. इस हमले में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है. इससे पूरे ऑस्ट्रेलिया में शोक और आक्रोश है. आस्ट्रेलियन प्रधानमंत्री सहित कई दिग्गजों ने घटना पर दुख व्यक्त किया है.
At #BondiBeach, when terror struck, one ordinary man did the extraordinary. He lunged at the attacker, grabbing the weapon with his bare hands to stop further bloodshed, saving countless lives in those critical seconds.
That was not rehearsed bravery. That was pure, instinctive… pic.twitter.com/Y6eT8KqyCe
— Priti Gandhi (@MrsGandhi) December 14, 2025
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब हमलावर गोलियां चला रहा था तभी एक व्यक्ति कार के पीछे से छिपकर धीरे-धीरे उसकी ओर बढ़ता है और मौका मिलते ही वह अचानक छलांग लगाकर बंदूकधारी पर टूट पड़ता है. वह उसका हथियार छीन लेता है. इसके बाद वह बंदूक को एक पिलर के सहारे रख देता है जबकि हमलावर असहाय खड़ा नजर आता है. दूसरी ओर, एक अन्य हमलावर फायरिंग करता हुआ नजर आता है.
घटना रविवार को रोज बे इलाके में हुई. यहां हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की. ‘ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन’ (ABC) के अनुसार, इस हमले में 11 लोगों की मौत हुई है जबकि 12 घायल लोग हुए हैं. पुलिस ने एक हमलावर को मार गिराया है और दूसरे को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना की जांच जारी है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
