बहुत ही भयानक: हमलावरों ने बरसाई गोलियां, 10 की मौत

Australia Firing
The Hindi Post

बहुत ही भयानक: हमलावरों ने बरसाई गोलियां, 10 की मौत, BIG NEWS

 

सिडनी | ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बोंडी बीच पर हुई गोलीबारी में मौत का आंकड़ा सामने आया है. न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया है कि रविवार को सिडनी के बोंडी बीच पर हुई मास शूटिंग में कम से कम दस लोग मारे गए हैं.

पुलिस ने पुष्टि की है कि कई लोगों की मौत हुई है और दो लोगों को कस्टडी में लिया गया है.

फायरिंग उस वक्त हुई जब यहूदी समुदाय के लोग शाम को हनुक्का का जश्न मना रहे थे. हनुक्का यहूदियों के लिए रोशनी का त्योहार है जिसे आठ दिनों तक मनाया जाता है.

ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन के अनुसार, कम से कम 16 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है और घटनास्थल पर अन्य लोगों का इलाज किया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने 50 राउंड तक गोलियों की आवाज सुनी. कैंपबेल परेड के पास जमीन पर लोग पड़े हुए थे.

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस घटना पर अफसोस जताते हुए कहा, “बोंडी के दृश्य चौंकाने और परेशान करने वाले हैं. पुलिस और इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स लोगों की जान बचाने के लिए मौके पर काम कर रहे हैं. मेरी संवेदनाएं हर पीड़ित व्यक्ति के साथ हैं. मैंने अभी-अभी एएफपी कमिश्नर और एनएसडब्ल्यू (न्यू साउथ वेल्स) प्रीमियर से बात की है. हम एनएसडब्ल्यू पुलिस के साथ काम कर रहे हैं और जैसे ही और जानकारी सामने आएगी, हम आगे अपडेट देंगे. मैं आसपास के लोगों से एनएसडब्ल्यू पुलिस की जानकारी फॉलो करने का आग्रह करता हूं.”

घटना स्थानीय समयानुसार शाम करीब 6:30-6:45 बजे हुई, जब बीच पर सैकड़ों लोग मौजूद थे. यह मास शूटिंग हनुक्का (यहूदी त्योहार) के पहले दिन आयोजित ‘चानुका बाय द सी’ इवेंट के दौरान हुई.

चश्मदीदों के मुताबिक, काले कपड़े में दो लोग आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे. 12 से 50 राउंड फायरिंग की आवाजें सुनी गईं. पुलिस ने तुरंत ऑपरेशन शुरू कर दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया.

सिडनी संडे मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार, एक हमलावर पुलिस की गोली का शिकार बना. जबकि, दूसरे हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इलाके को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. लोगों को शेल्टर लेने और क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी गई. हेलिकॉप्टर और एम्बुलेंस तैनात कर दिए गए हैं.

IANS

 

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!