बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सार्वजनिक तौर पर मांगी माफी, क्या है यह मामला ?

Mamata Banerjee 3 (1) (1)

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो | फोटो क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सार्वजनिक तौर पर मांगी माफी, क्या है यह मामला ?

 

शनिवार (13 दिसंबर) को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित लियोनेल मेसी से जुड़े कार्यक्रम के दौरान हुई भारी अव्यवस्था पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ा असंतोष जताया है. उन्होंने कहा कि स्टेडियम में जो कुप्रबंधन देखने को मिला, उससे वह “बेहद व्यथित और स्तब्ध” हैं. इस घटना के लिए उन्होंने मेसी, खेल प्रेमियों और समस्त प्रशंसकों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है.

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट लिख कर जानकारी दी कि वह स्वयं हजारों फुटबॉल प्रशंसकों के साथ विवेकानंद युवभारती क्रीड़ांगन की ओर बढ़ रही थीं, तभी उन्हें स्टेडियम में भीड़ के नियंत्रण से बाहर हो जाने और अव्यवस्था फैलने की खबर मिली.

उन्होंने लिखा, “आज साल्ट लेक स्टेडियम में जो कुप्रबंधन हुआ उससे मैं बेहद व्यथित और स्तब्ध हूं. मैं लियोनेल मेसी, सभी खेल प्रेमियों और प्रशंसकों से दिल से माफी मांगती हूं.”

उन्होंने इस घटना की गहन जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति (हाई-लेवल कमेटी) के गठन की घोषणा भी की है. इस समिति की अध्यक्षता कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस आशिम कुमार रे करेंगे. पैनल में राज्य के मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह एवं पर्वतीय मामलों) को सदस्य बनाया गया है.

इस समिति को पूरे मामले की विस्तृत जांच करने, जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सिफारिशें देने का दायित्व सौंपा गया है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!