गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: मुख्य आरोपी दोनों भाई इस देश हुए फरार, पुलिस ने….

Fire in Goa night club 25 killed (2)

क्लब में आग लगने की फाइल फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: मुख्य आरोपी दोनों भाई इस देश हुए फरार, पुलिस ने….

 

पणजी | गोवा के नाइट क्लब अग्निकांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. इस मामले में मुख्य आरोपी गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा घटना के तुरंत बाद देश से फरार हो गए. आधी रात को हुए अग्निकांड में कई लोगों के मारे जाने की सूचना मिलते ही दोनों आरोपी भाई दिल्ली से निकलकर सीधे मुंबई पहुंचे और वहां से 7 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6ई 1073 से फुकेट (थाईलैंड) रवाना हो गए.

गोवा पुलिस जब एफआईआर दर्ज होने के बाद दोनों को कस्टडी में लेने के लिए दिल्ली पहुंची तब तक वे घर छोड़ चुके थे. पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी की लेकिन कोई नहीं मिला. इसके बाद कानून के अनुरूप एक नोटिस उनके घर पर चिपका दिया गया.

गोवा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 7 दिसंबर की शाम तक दोनों आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया. पुलिस ने जब मुंबई में इमिग्रेशन विभाग से संपर्क किया तो यह हैरान करने वाली जानकारी सामने आई कि दोनों आरोपी घटना के कुछ घंटों बाद ही देश छोड़ चुके थे. इमिग्रेशन रिकॉर्ड के अनुसार दोनों भाई सुबह 5:30 बजे फुकेट के लिए उड़ान भर चुके थे.

फिलहाल, गोवा पुलिस ने लूथरा ब्रदर्स को पकड़ने के लिए सीबीआई के इंटरपोल डिवीजन से आधिकारिक रूप से सहायता मांगी है. इंटरनेशनल नोटिस के माध्यम से फुकेट में उनकी लोकेशन ट्रैक कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. इस बीच, गोवा पुलिस ने आरोपी भारत कोहली को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है और उसे ट्रांजिट रिमांड पर गोवा लाया गया है ताकि उससे आगे पूछताछ की जा सके.

अग्निकांड में मारे गए सभी शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. गोवा पुलिस ने कहा है कि फरार चल रहे दोनों आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए सभी कानूनी प्रक्रियाएं तेज कर दी गई हैं ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!