चलती ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, उसके पीछे पुलिसकर्मी ने लगा दी दौड़, चौंका देगा VIDEO
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब
चलती ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, उसके पीछे पुलिसकर्मी ने लगा दी दौड़, चौंका देगा VIDEO
वाराणसी से नई दिल्ली जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शनिवार शाम मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ स्टेशन पहुंचते ही एक युवक कोच की छत पर चढ़ गया. ओवर हेड इक्यूपमेंट (ओएचई) के करंट की चपेट में आने के खौफ से यात्री शोर मचाने लगे. बिजली आपूर्ति बंद कराने के बाद उसे उतारने के लिए छत पर चढ़े आरपीएफ के सिपाही से वह मारपीट करने लगा.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वाराणसी से दिल्ली जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शनिवार शाम पौने पांच बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची. तभी वहां मौजूद एक युवक कोच की छत पर चढ़ गया. करीब ही मौजूद आरपीएफ, जीआरपी के सिपाहियों ने विद्युत आपूर्ति बंद कराई. आरपीएफ का सिपाही छत पर चढ़ा तो वह भागने लगा. सिपाही ने उसे पकड़ लिया तो वह मारपीट करे लगा. करीब सात मिनट तक वह हंगामा करता रहा. सिपाही किसी तरह उसे कोच की छत पर किनारे ले आया तो यात्रियों ने उसे नीचे खींच लिया. इस दौरान उसके सिर पर चोटें आ गईं. आरपीएफ उसे मेडिकल कॉलेज ले आई.
बेवकूफी तुम्हारी,परेशानी हमारी..
यूपी प्रतापगढ़ मऊहार फाटक बीते दिनों एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। फाटक के पास ट्रेन की गति धीमी होते ही एक युवक चलती ट्रेन के ऊपर चढ़ गया। मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मची। रेलवे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दौड़कर युवक को सुरक्षित रूप से नीचे उतार।… pic.twitter.com/CWREjNC6dF— Tushar Rai (@tusharcrai) December 6, 2025
स्टेशन अधीक्षक, जीपी शुक्ला के मुताबिक पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह संत कबीर नगर का रहने वाला अनस है. हालांकि परिजनों का मोबाइल नंबर भी नहीं बता पा रहा था. उधर, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर 20 मिनट तक रोकी गई. काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की छत पर एक मनोरोगी चढ़ गया था. विद्युत आपूर्ति बंद कराने के बाद उसे आरपीएफ और जीआरपी के सिपाहियों ने नीचे उतारा. इसके कारण करीब 20 मिनट तक ट्रेन को रोका गया.
