आखिर क्यों मोबाइल का उपयोग नहीं करते राष्ट्रपति पुतिन ?, यह रहा कारण

Putin 2 (1)

Photo: Twitter@KremlinRussia_E/

The Hindi Post

आखिर क्यों मोबाइल का उपयोग नहीं करते राष्ट्रपति पुतिन ?, यह रहा कारण

 

दुनिया के प्रभावशाली राष्ट्राध्यक्षों में शुमार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन स्मार्टफोन का उपयोग नहीं करते है. खास बात यह है कि विदेश यात्रा के दौरान वह अपने साथ एक निजी टेलीफोन बूथ ले जाते हैं जिसका उपयोग सुरक्षित संचार के लिए किया जाता है. यह जानकारी कई बार आधिकारिक तौर पर सामने आ चुकी है.

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने 2018 में खुलासा किया था कि पुतिन सेलफोन या स्मार्टफोन इस्तेमाल नहीं करते. उनके अनुसार, स्मार्टफोन उपयोग का अर्थ है पूरी पारदर्शिता जिससे गोपनीय जानकारी के लीक होने का खतरा बढ़ जाता है. सुरक्षा और डेटा जासूसी के जोखिम से बचने के लिए ही पुतिन मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखते हैं. पेस्कोव ने बताया था कि क्रेमलिन में आज भी राष्ट्रपति तक महत्वपूर्ण सूचनाएं प्रिंटआउट के माध्यम से पहुंचाई जाती हैं और पुतिन महत्वपूर्ण डेटा ब्राउज करने के लिए एयर-गैप्ड कंप्यूटर का उपयोग करना पसंद करते हैं.

उन्होंने यह भी कहा था कि दुनियाभर में बढ़ती साइबर जासूसी गतिविधियों को देखते हुए कोई भी राष्ट्राध्यक्ष अपने डेटा से समझौता नहीं कर सकता. इसलिए पुतिन तकनीकी नियमों के मामले में बेहद सख्त हैं.

टेलीफोन बूथ क्यों साथ ले जाते हैं?

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन की सुरक्षा टीम के पूर्व सदस्य ग्लीब कराकुलोव ने बताया कि उन्होंने पुतिन के साथ 180 से अधिक यात्राएं की हैं. उनके अनुसार, पुतिन न यात्रा के दौरान मोबाइल रखते हैं और न ही इंटरनेट का उपयोग करते हैं. बल्कि वह अपने साथ एक “विशेष संचार बूथ” रखते है जिसमें वर्कस्टेशन और एक संचार उपकरण होता है. इसी माध्यम से वह बाहरी संपर्क स्थापित करते हैं और उन्हें आवश्यक जानकारी केवल करीबी टीम से मिलती है.

 

Hindi Post Web Desk


The Hindi Post
error: Content is protected !!