दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में सभी 12 सीटों के नतीजे घोषित, जानिए कितनी सीटें जीती भाजपा, आप और कांग्रेस….

BJP Congress and AAP Flag Collage ChatGPT Image Dec 3, 2025, 12_19_00 PM

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में सभी 12 सीटों के नतीजे घोषित, जानिए कितनी सीटें जीती भाजपा, आप और कांग्रेस….

 

नई दिल्ली | दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित हो गए हैं. सभी 12 सीटों में से भाजपा ने 7 सीट, आम आदमी पार्टी ने 3 और कांग्रेस और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने 1-1 सीट पर जीत दर्ज की है. इस चुनाव में भाजपा को 2 सीटों का नुकसान हुआ है.

उपचुनाव के अंतिम नतीजों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. वार्ड नंबर 128 ढीचाऊं कलां वार्ड से भाजपा की रेखा रानी चुनाव जीती हैं. वार्ड 198 विनोद नगर से भाजपा की सरला चौधरी, वार्ड 65 अशोक विहार से वीणा असीजा, वार्ड 74 चांदनी चौक से सुमन कुमार गुप्ता और वार्ड 56 शालीमार बाग से भाजपा की अनीता जैन ने जीत हासिल की है. इसके अलावा वार्ड क्षेत्र चांदनी महल से ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार मोहम्मद इमरान चुनाव जीते.

वहीं वार्ड 35 मुंडका से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अनिल लाकड़ा और वार्ड नंबर 164 दक्षिणपुरी वार्ड से आप उम्मीदवार रामस्वरूप कनौजिया ने चुनाव जीत लिया. इसके अलवा संगम विहार वार्ड 163 ए से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश चौधरी ने जीत दर्ज कराई है.

इस बार के उपचुनाव को दिल्ली के तीनों दलों (भाजपा, कांग्रेस और आप) ने बेहद अहम माना है, क्योंकि यह नतीजे राजधानी की राजनीति पर बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं. चुनाव नतीजों में भाजपा अपनी जीत से उत्साहित है.
भाजपा के पास अभी तक 115 पार्षद, जबकि आप के पास 99, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के 15 और कांग्रेस के पास 8 पार्षद थे.

इस उपचुनाव में 7 सीटें मिलने के बाद भाजपा पार्षदों की संख्या 122 पहुंच हो गई है. वहीं आप के पार्षद बढ़कर 102 हो गए है. इसके अलावा कांग्रेस पार्षदों की संख्या 9 हो गई है.

IANS


The Hindi Post
error: Content is protected !!