फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप, इस शहर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री…..
File Photo | IANS
फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप, इस शहर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री…..
मुंबई | कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो फ्लाइट को मुंबई में उतारा गया है. दरअसल, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई. एक धमकी भरे ईमेल के बाद विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर उतारकर खाली कराया गया.
मुंबई एटीसी को सूचित किया गया कि हैदराबाद एयरपोर्ट पर एक धमकी भरा ईमेल मिला है. इसमें कहा गया कि इंडिगो फ्लाइट 6ई-1234 (केडब्ल्यूआई–एचवाईडी) में बम होने की आशंका है.
विमान में 228 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे. ऐहतियात के तौर पर विमान को तुरंत मुंबई की ओर मोड़ दिया गया.
लैंडिंग के बाद सीआईएसएफ और बम स्क्वाड ने विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर सभी यात्रियों को उतारा और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. अब इस मामले में जांच जारी है.
इससे पहले 1 नवंबर को भी इंडिगो की जेद्दाह-हैदराबाद फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. उस दौरान भी विमान को मुंबई में ही उतारा गया था.
धमकी वाले ईमेल में दावा किया गया था कि विमान में आईएसआई और एलटीटीई के ऑपरेटिव्स हैं और वे मद्रास एयरपोर्ट पर विस्फोट को अंजाम दे सकते हैं. यह मेल पपिता रंजन नाम की आईडी से भेजा गया था लेकिन विमान की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.
By IANS
