किस देश पर भड़के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बताया उसे – “धरती का नरक”, बोले – “बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी”

Donald Trump 2233 (1) (1)
The Hindi Post

वाशिंगटन | वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी में दो नेशनल गार्ड्समैन गंभीर रूप से घायल हो गए है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले को ‘आतंकवादी कृत्य’ करार दिया है. उन्होंने वाशिंगटन में 500 अतिरिक्त सैनिकों को भेजने का आदेश दिया है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार शाम (स्थानीय समय) देश को संबोधित करते हुए कहा, “यह घिनौना हमला बुराई, नफरत और आतंक का काम था. यह देश और इंसानियत के खिलाफ एक जुर्म था.”

उन्होंने आगे कहा कि हिरासत में लिया गया संदिग्ध व्यक्ति अफगानिस्तान से हमारे देश में आया है. ट्रंप ने दावा किया कि संदिग्ध (गोली चलाने वाला) को सितंबर 2021 में बाइडेन सरकार ‘नरक जैसे अफगानिस्तान’ से अमेरिका लेकर आई थी. इसके साथ ही उन्होंने हमलावर को शरणार्थी स्टेटस के तहत देश में आने देने के लिए पिछली बाइडेन सरकार को दोषी ठहराया.

ट्रंप ने कहा, “डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी को पूरा भरोसा है कि हिरासत में लिया गया संदिग्ध एक विदेशी नागरिक है, जो अफगानिस्तान से अमेरिका आया था. अफगानिस्तान धरती पर बना एक नरक है.”

इससे पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म – ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में संदिग्ध हमलावर को ‘जानवर’ बताया और कहा कि उसे इसकी ‘बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’. उन्होंने हमलावर को काबू में करने वाले नेशनल गार्ड्स के जवानों की सराहना भी की.

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि बाइडेन सरकार के कार्यकाल में अमेरिका में आए सभी अफगान नागरिकों की दोबारा जांच होनी चाहिए. उन्होंने शरणार्थियों को अपने (अमरीकी नागरिकों) अस्तित्व के लिए जोखिम’ बताया.

बता दे कि अमेरिकी मीडिया ने कथित शूटर की पहचान रहमानुल्लाह लकनवाल के रूप में की थी. रहमानुल्लाह एक अफगानिस्तानी नागरिक है जो 2021 में देश (अमेरिका) में आया था.

ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त 500 सैनिकों को तैनात करने का निर्देश दिया है.

बता दे कि गोलीबारी की घटना व्हाइट हाउस से 500 मीटर से भी कम की दूरी पर हुई है. वाशिंगटन में तैनात दो नेशनल गार्ड्स की हालत अभी भी गंभीर है.

अभी वाशिंगटन में लगभग 2,400 नेशनल गार्ड्स तैनात हैं.

 

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!