हॉन्ग कॉन्ग की इमारतों में भीषण आग, 44 लोगों की मौत, करीब 300 लापता

Fire in hongkong buildings 44 dead IANS (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

नई दिल्ली | हांगकांग के ताई पो जिले के एक बड़े आवासीय परिसर में आग लगने से कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई है जबकि 45 अन्य घायल हो गए है. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी हांगकांग पुलिस ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान दी.

वांग फुक कोर्ट नामक 2,000 फ्लैटों वाले इस आवासीय परिसर में अचानक उठी लपटों ने कई ऊंची इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया. धुएं के काले बादल दूर-दूर तक दिखाई दिए और अफरातफरी मच गई.

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने हांगकांग पुलिस फोर्स के हवाले से रिपोर्ट किया कि तीन लोगों को शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. हांगकांग के चीफ एग्जीक्यूटिव जॉन ली ने कहा कि फायरफाइटर्स की लगातार कोशिशों के बाद वांग फुक कोर्ट में लगी आग पर काबू पा लिया गया है.

चीफ एग्जीक्यूटिव ली ने बताया कि करीब 279 लोग अभी भी लापता हैं. 29 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से सात की हालत गंभीर है.

ली ने जोर देकर कहा कि सरकार की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन में पूरी मदद मिल रही है. उन्होंने डिपार्टमेंट्स और यूनिट्स को आग बुझाने, फंसे हुए लोगों को बचाने, घायलों का इलाज करने, परिवारों को मदद और इमोशनल सपोर्ट देने और हादसे की पूरी जांच करने सहित कई बड़े आदेश दिए है.

फायर सेवा विभाग को बुधवार को स्थानीय समय के अनुसार दोपहर करीब 2:51 बजे हादसे की जानकारी मिली. इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया जो अब भी जारी है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर सर्विसेज विभाग ने इसे “लेवल-5 अलार्म फायर” घोषित किया, जो हॉन्ग कॉन्ग में आग की सबसे गंभीर श्रेणी है.

वांग फुक कोर्ट में आठ रेजिडेंशियल बिल्डिंग्स हैं और आग ने सात बिल्डिंग्स को अपनी चपेट में ले लिया है. हांगकांग हॉस्पिटल अथॉरिटी ने अपने मेजर इंसिडेंट कंट्रोल सेंटर को सक्रिय कर दिया है.

ताई पो केयर टीम के सदस्य और जिला काउंसलर लैम यिक कुएन ने कहा कि कई संगठनों और लोगों ने अपनी मर्जी से मानवीय मदद की है. इससे मुश्किल समय में एकजुटता और आपसी देखभाल दिखाई देती है.

IANS/Hindi Post Web Desk

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!