कमला पसंद पान मसाला के मालिक की बहू ने की खुदकुशी : मीडिया रिपोर्ट्स

Woman IANS (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | देश के प्रमुख पान मसाला कारोबारी कमल किशोर चौरसिया की बहू दीप्ति चौरसिया (40) की दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके वसंत विहार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है.

मंगलवार दोपहर दीप्ति अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे लटकी मिली. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हरप्रीत (दीप्ति के पति) ने सबसे पहले दीप्ति को फंदे पर लटके हुए देखा. वह उन्हें तुरंत सफदरजंग अस्पताल ले गए. यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

किसी को दोषी नहीं ठहराया—मिला ‘सुसाइड नोट’

पुलिस को दीप्ति के कमरे से एक नोट मिला है जिसमें कथित तौर पर लिखा है कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है.

नोट में यह पंक्ति भी लिखी बताई जा रही है— “अगर रिश्ते में प्यार और भरोसा ही नहीं तो जीवन का क्या अर्थ?”

पारिवारिक तनाव की आशंका

पुलिस सूत्रों का कहना है कि परिवार से जुड़े कुछ मसले दीप्ति की मानसिक परेशानी की वजह हो सकते हैं. फिलहाल मामले की गहराई से जांच जारी है और पुलिस हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है.

2010 में हुई थी शादी, 14 साल का बेटा

दीप्ति और हरप्रीत की शादी 2010 में हुई थी. दोनों का 14 साल का बेटा है.

सूत्रों ने कहा कि शव को ऑटोप्सी के लिए भेज दिया गया है और सफदरजंग हॉस्पिटल में डॉक्टरों की एक टीम पोस्टमार्टम परीक्षण करेगी.

बता दे कि दीप्ति के परिवार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

कौन हैं कमल किशोर चौरसिया?

देश की प्रमुख पान मसाला ब्रांड्स – कमला पसंद और राजश्री के मालिक है कमल किशोर चौरसिया. वह मूल रूप से कानपुर के रहने वाले है.

 

By IANS

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!