यूपी में फिर गरजा बुलडोजर, करोड़ों की कीमत का शोरूम जमींदोज

bulldozer action against showroom in Bareilly (1) (1)
The Hindi Post

यूपी में फिर गरजा बुलडोजर, करोड़ों की कीमत का शोरूम जमींदोज

 

बरेली | उत्तर प्रदेश के बरेली में प्रशासन ने रविवार को मौलाना तौकीर रजा के करीबी आरिफ के शोरूम पर बुलडोजर चला दिया. पुलिस बल की मौजूदगी में बरेली डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीडीए) की टीम ने शोरूम की बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया.

जानकारी के अनुसार, बरेली स्थित पीलीभीत बाइपास पर मौलाना तौकीर के करीबी आरिफ का शोरूम था जो अवैध रूप से बनाया गया था. बीडीए की टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी पुलिसबल की मौजूदगी में शोरूम को जमींदोज कर दिया.

इससे पहले बरेली में प्रशासन ने शनिवार को मोहम्मद आरिफ की दुकानों पर बुलडोजर चलाया था. पुलिस बल की मौजूदगी में बरेली डेवलपमेंट अथॉरिटी की टीम ने आरिफ की दो दर्जन से अधिक दुकानों वाली दो मंजिला मार्केट और एक शोरूम की बिल्डिंग के अवैध हिस्से को ध्वस्त किया था.

बरेली प्रशासन ने मोहम्मद आरिफ की दुकानों को अक्टूबर में सील किया था. बारादरी इलाके के जगतपुर में पीलीभीत बाइपास रोड पर गैर-कानूनी रूप से दुकानें बनी हुई थीं. शुक्रवार को भी प्रशासन ने इन सील दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई की थी. अथॉरिटी की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची थी. हालांकि, दुकानों को तोड़ने से पहले प्रशासन ने दुकानदारों को सामान निकालने के लिए कुछ घंटे का समय दिया था.

बरेली डेवलपमेंट अथॉरिटी के जॉइंट सेक्रेटरी के अनुसार गैर-कानूनी कब्जों और बिल्डिंगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसमें आरिफ की प्रॉपर्टी शामिल है.

इससे पहले, प्रशासन ने तौकीर रजा के एक अन्य करीबी नफीस खान के अवैध रूप से किए गए निर्माण को ध्वस्त किया था. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि हिंसा और उपद्रव में शामिल लोगों की अवैध संपत्तियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

गौरतलब है कि 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद बरेली में तनाव की स्थिति बनी थी. इसी बीच पत्थरबाजी की घटना भी देखने को मिली थी. स्थिति को काबू में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!