तेजस क्रैश में शहीद नमांश को उनकी पत्नी ने नम आंखों से किया सैल्यूट, फिर फूट-फूटकर रोईं, रुला देगा यह VIDEO
(वीडिया से लिया गया स्क्रीनग्रैब)
तेजस क्रैश में शहीद नमांश को उनकी पत्नी ने नम आंखों से किया सैल्यूट, फिर फूट-फूटकर रोईं, रुला देगा यह VIDEO
नई दिल्ली/कांगड़ा | दुबई एयरशो 2025 के दौरान तेजस फाइटर जेट क्रैश में शहीद हुए भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर शनिवार देर रात यूएई से भारत लाया गया. रविवार सुबह पार्थिव शव हिमाचल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचा. यहां वायुसेना अधिकारियों, स्थानीय लोगों और परिजनों ने शहीद विंग कमांडर को अंतिम सम्मान दिया.
एयरपोर्ट पर विंग कमांडर नमांश की पत्नी विंग कमांडर अफसाना अपनी सात साल की बेटी के साथ पहुंची. यहां उन्होंने अपने पति के पार्थिव शरीर को सैल्यूट किया. इसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगी. इस दृश्य ने सबको भावुक कर दिया. वायुसेना अधिकारी, जवान और स्थानीय लोग इस दृश्य को देखकर स्वयं को रोक नहीं पाए.
शब्दों से परे हैं ये हिम्मत और एहसास
शहीद नामांश जी की पत्नी विंग कमांडर अफ़शान
नम आंखों से सैल्यूट कर अपने पति को विदाई दे रहीदिल टूटने की वजह जब चूड़ी टूटना हो
तब एक स्त्री पर आसमान टूट पड़ता हैपर नारी तो शक्ति का रूप है
उन्होंने पत्नी धर्म के साथ अपना फ़र्ज़ भी निभाया pic.twitter.com/ymc4dbIThL— Hardik Bhavsar (@Bitt2DA) November 23, 2025
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नमांश स्याल मूल रूप से नगरोटा बगवां (कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश) के रहने वाले थे. उन्होंने लव मैरिज की थी और उनकी पत्नी भी भारतीय वायुसेना में अधिकारी हैं. दोनों ने राष्ट्रसेवा को अपना जीवन समर्पित किया था. परिवार के मुताबिक, दोनों के कई साझा सपने थे लेकिन यह सफर शुक्रवार को अचानक उस समय खत्म हो गया जब दुबई एयरशो में तेजस जेट क्रैश हो गया.
जमीन पर गिरते ही विमान में आग लग गई और वह जलकर खाक हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विंग कमांडर स्याल की मौके पर ही मौत हो गई. भारतीय वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं.
कांगड़ा एयरपोर्ट से पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पत्यालकर ले जाया गया जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
