बिना ड्राइवर हाईवे पर दौड़ी बाइक, हैरत में पड़ गए लोग, क्या है यह माजरा…..?, VIDEO

HAUR VIDEO

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब

The Hindi Post

बिना ड्राइवर हाईवे पर दौड़ती रही बाइक, हैरत में पड़ गए लोग, क्या है यह माजरा…..?, VIDEO

 

हापुड़ (यूपी)। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. दरअसल, शिवा ढाबा के पास एक तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा भिड़ी. जोरदार टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए.

हैरानी की बात यह रही कि टक्कर के बाद बाइक सड़क पर नहीं गिरी और वह दौड़ती चली गई. बिना चालक के बाइक करीब 100 मीटर तक हाईवे पर दौड़ती रही और फिर एक ढाबे की पार्किंग में जा घुसी.

यह घटनाक्रम ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया.

पुलिस के अनुसार, हादसे के समय बाइक सवार गाजियाबाद से हापुड़ की ओर जा रहे थे. बाइक पर कांवी गांव निवासी 55 वर्षीय भोपाल और उनका 25 वर्षीय पुत्र चरण सिंह सवार थे. दोनों सड़क पर गिर पड़े. राहगीरों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया जहां उनका उपचार जारी है.

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने मीडिया को बताया कि यह हादसा बाइक के असंतुलित होने से हुआ प्रतीत होता है हालांकि वास्तविक कारण सीसीटीवी फुटेज देखने और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा.

बता दे कि जिस समय यह हादसा हुआ तब हाईवे पर वाहनों की तेज आवाजाही थी. किसी वाहन से टक्कर नहीं हुई वरना यह घटना बहुत बड़ा हादसा बन सकती थी.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!