सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नामी होटल में होता था गंदा काम, नाबालिगों….

Sex Racket (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नामी होटल में होता था गंदा काम, नाबालिगों….

 

ऑपरेशन शक्ति अभियान के तहत नागपुर पुलिस ने बहादुरा फाटा, उमरेड रोड स्थित एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा विभाग (SSD) टीम ने मौके से एक महिला एजेंट को गिरफ्तार किया है और उसके चंगुल से एक नाबालिग लड़की को मुक्त कराया है.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला शारदा लेआउट, खैरी की रहने वाली है और नाबालिग लड़कियों को पैसों का लालच देकर देह व्यापार में धकेलती थी. SSD टीम को गश्त के दौरान होटल में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी जिसके बाद छापेमारी की गई.

छापे में पुलिस ने 2,900 रुपये नकद, मोबाइल फोन, होटल का डीवीआर और आपत्तिजनक सामग्री सहित कुल 20,930 रुपये का सामान जब्त किया है. आरोपी महिला को आगे की कार्रवाई के लिए हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया है.

पुलिस अब होटल प्रबंधन, संभावित ग्राहकों और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!