दिल्ली कार ब्लास्ट मामला : रूह कंपा देगा धमाके का नया सीसीटीवी फुटेज, 40 फीट नीचे तक हिली धरती, कांप गए लोग
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब
दिल्ली कार ब्लास्ट मामला : रूह कंपा देगा धमाके का नया सीसीटीवी फुटेज, 40 फीट नीचे तक हिली धरती, कांप गए लोग
10 नवंबर को दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जोरदार ब्लास्ट हुआ था. इस आतंकी हमले में 10 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे. घायलों का इलाज चल रहा है. इस हमले के बाद से कई सीसीटीवी फुटेज सामने आ चुके हैं और अब एक नया फुटेज सामने आया है जो उस दिन हुए ब्लास्ट की भयावहता के बारे में बताता है.
ब्लास्ट हुआ तो सड़क पर था लेकिन इसकी कंपन जमीन से 40 फीट नीचे तक महसूस की गई थी. अंडरग्राउंड लाल किला मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज से इसकी तस्दीक होती है. जो फुटेज सामने आया है उसमें साफ दिखता है कि धमाके के प्रभाव के कारण अंडरग्राउंड स्टेशन कुछ सेकंड के लिए हिल जाता है. इससे लोग घबरा जाते हैं. वे एक-दूसरे की तरफ हैरान-परेशान होकर देखने लगते हैं. वे समझ नहीं पाते कि क्या हुआ है.
दिल्ली ब्लास्ट अपडेट
लाल किला के पास धमाके का एक और CCTV वीडियो
धमाके से करीब 40 फिट नीचे तक हिल गयी थी धरती
जहां धमाका हुआ उसके ठीक नीचे लाल किला मेट्रो स्टेशन है.#delhinews #delhiblast pic.twitter.com/6OJqjs7Sv6— फुल बवाल (@M_fulbawal) November 15, 2025
जांचकर्ताओं का कहना है कि धमाका ठीक उसी स्थान पर हुआ था जिसके नीचे मेट्रों की लाइन गुजरती है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
