पाकिस्तान में ब्लास्ट, 12 की मौत, कार में धमाका होने की खबर, VIDEO

pakistan blast

धमाके के बाद चारों तरफ धुंए का गुबार देखा गया / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)

The Hindi Post

इस्लामाबाद | इस्लामाबाद के कचहरी इलाके में मंगलवार को एक कार में जोरदार विस्फोट हो गया. इसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. यह जानकारी एआरवाई न्यूज की एक रिपोर्ट में दी गई है.

पुलिस के मुताबिक, विस्फोट के तुरंत बाद कार में आग लग गई जो देखते ही देखते पूरी तरह जलकर खाक हो गई.

धमाके की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवा से जुड़े लोग और पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

“कई घायल मरीजों को अस्पताल लाया गया है, जिनमें से कुछ की स्थिति नाजुक है,” अस्पताल सूत्रों ने स्थानीय मीडिया को बताया.

धमाके के असर से पास में खड़ी कई गाड़ियां और मोटरसाइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो गई जबकि आग तेजी से फैल गई. घटना के बाद अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है और विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. इस्लामाबाद पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल और मुख्य आयुक्त (चीफ कमिश्नर) ने मौके का दौरा किया और जांच की प्रगति पर ब्रीफिंग ली.

अब तक किसी संगठन या व्यक्ति ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!