दिल्ली ब्लास्ट मामले में मिला बहुत बड़ा क्लू, सामने आई धमाके वाली कार के ड्राइवर की तस्वीर, सीसीटीवी में हुआ कैद

blast suspact

वायरल सीसीटीवी फुटेज का स्क्रीनशॉट जिसमें ब्लास्ट वाली कार के ड्राइवर के कैप्चर होने का दावा किया जा रहा है / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)

The Hindi Post

दिल्ली ब्लास्ट मामले में मिला बहुत बड़ा क्लू, सामने आई धमाके वाली कार के ड्राइवर की तस्वीर, सीसीटीवी में हुआ कैद

 

 

दिल्ली को दहला देने वाले लाल किला कार ब्लास्ट पर नए-नए खुलासे हो रहे हैं. लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण कार ब्लास्ट केस में पुलिस को बड़ा क्लू मिला है.  लाल किले पर जिस कार में धमाका हुआ था, उसकी विस्फोट से पहले की तस्वीर सामने आई है. धमाके वाली ह्यूंडई आई-20 कार को कई बार खरीदा और बेचा गया था. अब सवाल है कि आखिर इसे विस्फोट से महज कुछ समय पहले कौन चला रहा था? आखिर इसे पार्किंग में पार्क किसने किया था? इन सवालों का जवाब तलाशने में पुलिस जुटी है. इस बीच सीसीटीवी फुटेज में उस कार वाले ड्राइवर की तस्वीर कैद हो गई है.

जी हां, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 पर सोमवार की शाम को धमाका हुआ. धमाके में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं. अब एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिस कार में धमाका हुआ, उसके ड्राइवर की तस्वीर सामने आई है. ड्राइवर कार में दिख रहा है और इस फुटेज में वह कार को पार्किंग में ले जाता हुआ दिख रहा है. तस्वीर बहुत साफ नहीं आई है. इसलिए पुलिस और जांच एजेंसियां अन्य सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी है. इसके बाद ही उसकी पहचान सामने आएगी.

 वहीं, दिल्ली पुलिस सूत्र के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन पर हुए विस्फोट में शामिल i20 कार विस्फोट से तीन घंटे पहले दोपहर 3:19 बजे से शाम 6:48 बजे तक पार्क की गई थी. पुलिस फुटेज की जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि गाड़ी किसने पार्क की और वापस ली. ट्रैफिक सिग्नल तक उसकी क्या पहुंच थी, और चल रही जांच के तहत पार्किंग अटेंडेंट से भी पूछताछ की जाएगी.

दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि कार में दो-तीन लोग सवार थे. कार का नंबर हरियाणा है. कार वैसे कई बार खरीदी और बेची गई है. कार का आखिरी मालिक तारिक नाम का शख्स है, जो जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले का निवासी है. इस तरह से दिल्ली ब्लास्ट का पुलवामा कनेक्शन भी दिख रहा है. घटना की तफ्तीश में दिल्ली पुलिस ने बताया कि 10 नवंबर की शाम करीब 6:52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सबहास मार्ग पर ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी ह्यूंडई आई-20 कार में जोरदार धमाका हुआ. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस हादसे में कम से कम 8-10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा घायल हैं.

इधर, लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. लाल किला कार ब्लास्ट केस में कोतवाली पुलिस स्टेशन में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 16, 18 और विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि धारा 16 आतंकवादी कृत्य करने के लिए दंड का प्रावधान करती है. धारा 18 आतंकवादी कृत्यों की साजिश या उन्हें करने का प्रयास करने के लिए दंड देती है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!