भारत के इस क्षेत्र में आया जोरदार भूकंप, 5.4 थी तीव्रता

Earthquake (1)
The Hindi Post

भारत के इस क्षेत्र में आया जोरदार भूकंप, 5.4 थी तीव्रता……

 

Earthquake in Andaman And Nicobar Islands: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार (9 नवंबर) को दोपहर 12:06 बजे अंडमान सागर में भूकंप के जोरदार झटके लगे. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई. भूकंप का केंद्र 12.49° उत्तरी अक्षांश और 93.83° पूर्वी देशांतर पर, 90 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था. भूकंप का झटका अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई हिस्सों में महसूस किया गया लेकिन किसी के हताहत होने या किसी बड़े नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है. स्थानीय अधिकारियों ने निवासियों को शांत रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!