यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की डेट शीट जारी, कब से होंगे एग्जाम ?
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है.
इससे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 परीक्षा क प्रारंभ सोमवार 18 फरवरी, 2026 से होगा और परीक्षा का समापन बुधवार 12 मार्च 2026 को होगा. परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा.
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे विषयवार पूरी डेट शीट UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करें और अपनी परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दें.
